Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 40
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

छठ महापर्व : अलर्ट मोड पर काम कर रही रांची पुलिस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
छठ महापर्व : अलर्ट मोड पर काम कर रही रांची पुलिस
विज्ञापन

छठ को लेकर अलर्ट पर रांची पुलिस 

टीम एबीएन, रांची। छठ पर्व के दौरान चोरी और छिनतई की कोई वारदात न हो जाये, इसके लिए रांची पुलिस कई तरह के इंतेजाम कर रही है। पुलिस वालों की ड्यूटी शिफ्ट वाइज कर दी गयी है। वहीं डायल 112 को बेहद एक्टिव मोड पर किया गया है। 

रांची पुलिस ने छठ के दौरान चोर उचक्कों पर नकेल कसने के लिए तैयारी में जुटी हुई है। एसएसपी चदंन सिन्हा ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शहर के सभी थाना क्षेत्रों में 24 घंटे बाइक दस्ता को गश्त पर लगाया है। खासकर 7 और 8 नवंबर को छठ अर्घ्य वाले दिन तीन शिफ्टों में मोटरसाइकिल दस्ता घूम-घूमकर बंद पड़े घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर निगरानी करेंगे ताकि चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाया जा सके। 

महापर्व छठ के दौरान इस बार छह नवंबर को खरना है। जिसमें अधिकांश लोग प्रसाद ग्रहण करने के लिए अपने घरों से बाहर निकलते हैं। वहीं 7 नवंबर को शाम में अर्घ्य है, जिसमें लोग अपने घरों से निकल कर सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के लिए डैम और तालाबों तक पहुंचते हैं। यही वजह है अर्घ्य को लेकर पुलिस द्वारा विशेष रूप से अलर्ट जारी किया गया है। 

रांची एसएसपी ने बताया की छठ के दौरान सुरक्षा को लेकर तीन शिफ्ट बांटे गए हैं। आठ-आठ घंटे के तीन शिफ्टों मेंं टाइगर मोबाइल दस्ते को लगाया गया है। इसके लिए शहर के हॉट स्पॉट चिह्नित किये गये हैं। सभी हॉट स्पॉट पर विशेष निगरानी रखी जायेगी। इस बाइक दस्ते के अलावा थाने की पेट्रोलिंग को भी निगरानी का निर्देश दिया गया है। 

घरों और अपार्टमेंटों में सीसीटीवी कैमरा और अलार्म सिस्टम लगायें। घर के किसी एक लाइट को जलता हुआ छोड़ें। पड़ोसी और वाचमैन को जरूर जानकारी देकर निकलें। कीमती सामान, नकद, जेवर को बैंक लॉकर में रखें। नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना देकर जायें। दिक्कत होने पर तुरंत डायल 112 पर कॉल करें।

विज्ञापन