टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रांची में कांटा टोली-बहु बाजार के बीच नवनिर्मित फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने रोड कनेक्टिविटी बढ़ाने वाली 3,264 करोड़ की 31 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास भी किया।
इनमें रांची में बिरसा चौक-धुर्वा गोल चक्कर फोर लेन स्मार्ट पथ और धनबाद में कांको चौक-विनोद बिहारी चौक-गोल बिल्डिंग आठ लेन रोड प्रमुख हैं। सीएम ने जिस कांटा टोली-बहु बाजार के बीच 2.24 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन किया, उसका इंतजार रांची के लोग लंबे समय से कर रहे थे।