Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

बिजली का नया टैरिफ उपभोक्ताओं की जेब ढीली करने को तैयार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बिजली का नया टैरिफ उपभोक्ताओं की जेब ढीली करने को तैयार
विज्ञापन
  • झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं की ढीली हो सकती है जेब
  • हो सकता है नये बिजली टैरिफ का ऐलान 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम  के बिजली दर बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव पर आज 30 सितंबर को झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग फैसला सुना सकताी है। आयोग के सचिव से मिली जानकारी के मुताबिक नियामक आयोग जेबीवीएनएल के प्रस्ताव पर सुनवाई के पश्चात एक साथ वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 का नया बिजली दर शाम 4 बजे घोषित करेगा।

2024-25 के लिए बिजली की दरों में वृद्धि का प्रस्ताव

झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग को जेबीवीएनएल के द्वारा भेजे गये 2024-25 के लिए बिजली के दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। यदि इसे मान लिया जाता है तो वर्तमान 6.65 रुपये की जगह राज्य में 9.50 रुपये प्रति यूनिट देने होंगे। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में भी घरेलू उपभोक्ताओं को 6.30 रुपये के स्थान पर 8.25 रुपये प्रति यूनिट बिजली का भुगतान करना होगा।

इसके अलावा जेबीवीएनएल ने फिर से लोड आधारित फिक्स्ड चार्ज करने का प्रस्ताव नियामक आयोग को दिया है। इसके तहत यदि किसी उपभोक्ता के घर में 4 किलोवाट का लोड है तो वर्तमान में उसे 100 रुपये देने होते हैं। यदि टैरिफ प्रस्ताव की मंजूरी मिल जाती है तो 100 रुपये प्रति किलोवाट के स्थान पर उसे 400 रुपये प्रति माह अतिरिक्त फिक्स चार्ज के रूप में देना पड़ेगा।

गौरतलब है कि हर साल 30 नवंबर से पहले जेबीवीएनएल आगामी वित्तीय वर्ष को लेकर नये टैरिफ प्लान का प्रस्ताव नियामक आयोग के समक्ष रखता है, जिसकी सुनवाई के बाद इस पर निर्णय लिए जाते हैं। अब देखना होगा कि नियामक आयोग एक साथ दो वित्तीय वर्ष के प्रस्ताव पर क्या फैसला लेती है।

विज्ञापन