Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में चला जागरूकता अभियान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में चला जागरूकता अभियान
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज पलामू प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत तीनों जिले पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के विभिन्न प्रखंडों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

चौथी बार लगाये जा रहे शिविर के पहले दिन प्रमंडलीय जनसंपर्क इकाई, पलामू प्रमंडल की ओर से पलामू जिले के तरहसी प्रखंड एवं लातेहार जिले के प्रखंड कार्यालय, लातेहार परिसर मेंं मेला प्रदर्शनी एवं नुक्कड़-नाटक का आयोजन किया गया। 

लातेहार में आयोजित मेला प्रदर्शनी एवं नुक्कड़-नाटक कार्यक्रम का उद्घाटन लातेहार के जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉं चंदन ने फीता काटकर उद्घाटन किया। 

मेला प्रदर्शनी एवं नुक्कड़-नाटक कार्यक्रम के माध्यम से आमजनों को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, अबुआ आवास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना सहित सरकार द्वारा संचालित अन्य विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। आमजनों को इन योजनाओं का लाभ लेकर सशक्त होने संबंधी जानकारी दी गयी।

विज्ञापन