Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

झारखंड : कल विभिन्न पदकों से नवाजे जायेंगे 18 पुलिसकर्मी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : कल विभिन्न पदकों से नवाजे जायेंगे 18 पुलिसकर्मी
विज्ञापन
  • स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झारखंड के 7 पुलिसकर्मी वीरता पदक और 11 पुलिस सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

टीम एबीएन, रांची। कल यानी 15 अगस्त को भारत अपना 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। लोकतंत्र के महापर्व स्वतंत्रता दिवस को लेकर झारखंड में तैयारियां जोरों पर है। इस मौके पर झारखंड पुलिस के 7 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक और 11 पुलिसकर्मियों को पुलिस सराहनीय सेवा पदक से नवाजा गया है। गृह मंत्रालय ने आज यानि बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति पदक और उत्कृष्ट सेवा के पदक प्राप्त करने वालों की सूची जारी की है।

वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मी

जानकारी के मुताबिक, राज्य के गढ़वा एसपी समेत 7 को वीरता पदक दिये जाने का ऐलान किया गया है। इनमें गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडेय, सब इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार सिंह, एएसआई सचिदानंद सिंह, हवलदार उमेश सिंह, कांस्टेबल सुभाष दास, कांस्टेबल रविंद्र टोप्पो और कांस्टेबल गोपाल गंझू के नाम शामिल हैं। 

जबकि 11 पुलिसकर्मियों को पुलिस सराहनीय सेवा पदक से नवाजा गया है जिसमें रणधीर कुमार सिंह, विमल कुमार छेत्री, सलोमी मिंज, संजय उरांव, हेमा रानी कुल्लू, रेखा कुमारी, संजीव कुमार गुप्ता, ऋतुराज, राजेंद्र राम, अरुण उरांव, संजय कुमार शामिल है। वहीं, झारखंड की फायर सर्विस में पहली बार अग्निशमन विभाग के फायरमैन प्यारेलाल तांबवार को भी गैलेंट्री मेडल से नवाजा गया है।

बता दें कि इस बार पूरे देश के 1,037 कर्मियों को यह अवार्ड दिया जाएगा।  वीरता के लिए 214 पदकों में से 208 पदक पुलिसकर्मियों को दिए गए हैं।  केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल को सर्वाधिक 52 वीरता पदक, जम्मू-कश्मीर पुलिस को 31 वीरता पदक दिए जाएंगे। गैलेंट्री अवार्ड साल में 2 बार यानि गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए जाते हैं।

विज्ञापन