Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 29
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

स्वतंत्रता दिवस पर बदली रहेगी राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
स्वतंत्रता दिवस पर बदली रहेगी राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

टीम एबीएन, रांची। स्वतंत्रता दिवस को लेकर राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसे लेकर शहर में 15 अगस्त की सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी गयी है। रिंग रोड की ओर से रांची आनेवाले वाहन बोड़ेया तक, चाईबासा-खूंटी से रांची आनेवाले वाहन बिरसा चौक तक, पलामू-लोहरदगा से रांची आने वाले वाहन तिलता चौक तक ही आ पायेंगे। 

वहीं गुमला सिमडेगा से रांची आनेवाले वाहन आइटीआइ बस स्टैंड तक, जमशेदपुर से रांची आने वाले वाहन दुर्गा सोरेन चौक नामकुम तक, कांके व पतरातू से रांची आने वाले वाहन चांदनी चौक तथा विकास की ओर से रांची व बरियातू आनेवाले वाहन बूटी मोड़ तक ही आ पायेंगे। मोरहाबादी मैदान की ओर कार्यक्रम समाप्त होने तक हर रोड से आने वाले आम वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इसके लिए 15 स्थानों पर ड्रॉप गेट लगाये गये।

विज्ञापन