Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

झारखंड विधानसभा के मुख्यमंत्री कक्ष में सीएम हेमंत से मिले विपक्षी विधायक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड विधानसभा के मुख्यमंत्री कक्ष में सीएम हेमंत से मिले विपक्षी विधायक
विज्ञापन
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में आज विपक्ष के विधायकों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से भेंटवार्ता के दौरान उपस्थित सभी विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र के विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष बातें रखीं तथा मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु मुख्यमंत्री से आग्रह किया। मौके पर विधायक रणधीर सिंह, बिरंची नारायण, अनंत ओझा, अमर कुमार बाउरी, नवीन जयसवाल, ढुलू महतो, भानुप्रताप शाही, पुष्पा देवी, अर्पणा सेन गुप्ता, कुशवाहा शशिभूषण मेहता, मनीष जायसवाल, समरी लाल, आलोक चौरसिया सहित अन्य विधायक उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,378