टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी तत्कालीन अंचल अधिकारी कांके अनिल कुमार पर कार्रवाई की है। वहीं तत्कालीन अंचल अधिकारी रोसड़ा प्रभाकर कुमार सिंह को आरोप मुक्त किया है।
अनिल कुमार, झाप्रसे (चतुर्थ बैच, गृह जिला-गढ़वा), तत्कालीन अंचल अधिकारी, कांके, रांची द्वारा समर्पित अपील अभ्यावेदन को अस्वीकार किया जाता है।
प्रभाकर कुमार सिंह, झाप्रसे (कोटि क्रमांक-721/03), तत्कालीन अंचल अधिकारी, रोसड़ा, समस्तीपुर, बिहार के विरूद्ध गठित आरोप-पत्र में प्रतिवेदित आरोपों से मुक्त किया जाता है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में संकल्प जारी किया है।