Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 432
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

सरकार कर रही विचार, पीएम आवास की तर्ज पर मिलेगा मुख्यमंत्री आवास

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सरकार कर रही विचार, पीएम आवास की तर्ज पर मिलेगा मुख्यमंत्री आवास
विज्ञापन
एबीएन डेस्क, गिरिडीह। झारखंड के शिक्षा एवं मद्य निषेध मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि सरकार लोगों को अधिकाधिक आवास देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री आवास योजना प्रारंभ करने पर विचार कर रही है। गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिसे देखते हुए राज्य सरकार मुख्यमंत्री आवास योजना प्रारंभ करने पर विचार कर रही है। उन्होंने 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को पेंशन का लाभ देने की अपील की। बता दें कि महतो कोरोना से बीमार रहने के बाद पहली बार लगभग सवा साल बाद अपने विधानसभा क्षेत्र आए थे। उन्होंने कहा, ह्यह्यमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और आपके प्रेम स्नेह से मै जिंदा हूं।
विज्ञापन