Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी से मिले सीएम हेमंत सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी से मिले सीएम हेमंत सोरेन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय में पीएम मोदी से मुलाकात हुई, जबकि राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की। हेमंत सोरेन ने दोनों को फूलों का गुलदस्ता दिया। 

राष्ट्रपति भवन में महामहिम द्रौपदी मुर्मू के साथ मुलाकात के दौरान हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी उनके साथ थीं। हेमंत सोरेन ने सोमवार (15 जुलाई) को सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करके इसकी जानकारी साझा की। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता ने इन मुलाकातों को शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा- माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार मुलाकात हुई। 

मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी एक्स पर एक पोस्ट किया गया। इसमें कहा गया कि झरखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की।

विज्ञापन