टीम एबीएन, रांची। हेमंत सोरेन ने आज झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। माननीय राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर कई सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।