Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 55
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

झारखंड : स्कूलों में 21 मई से 7 जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : स्कूलों में 21 मई से 7 जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब 21 मई से 7 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी कर दिया है।

पूर्व में ग्रीष्म अवकाश 21 मई से लेकर 2 जून तक था निर्धारित

दरअसल, जेसीईआरटी द्वारा राज्य के सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों के लिए शीतकालीन अवकाश 1 जनवरी से 5 जनवरी को घोषणा की थी। हालांकि, विद्यालय स्तर पर उक्त शीतकालीन अवकाश का उपयोग नहीं किया गया था। 

अवकाश तालिका के अनुसार अवकाश का उपयोग नहीं किया गया है, तो उसका उपभोग अन्य अवकाश के साथ किया जा सकता है। ग्रीष्म अवकाश पूर्व में 21 मई से लेकर 2 जून तक निर्धारित था। उसमें संशोधन करते हुए ग्रीष्म अवकाश 21 मई से 7 जून तक किया गया है।

बता दें कि इससे पहले झारखंड में दिनों दिन बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए राज्य में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक) एवं सभी निजी विद्यालयों में केजी से लेकर 8वीं तक की कक्षाएं 30 अप्रैल से 12 मई तक स्थगित थी। वहीं 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7.00 से लेकर 11.30 बजे तक ही संचालित की जा रही थी, ताकि बच्चे गर्मी से बीमार न पड़ें।

वहीं, 13 मई से राज्य में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक) एवं सभी निजी विद्यालयों की कक्षाएं फिर से शुरू हो गयी हैं। इस बीच झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रांची ने राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में 21 मई से 7 जून तक गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की है।

विज्ञापन