Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 36
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

ईडी कोर्ट में आज पेश होंगे हेमंत सोरेन, जायेंगे जेल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
ईडी कोर्ट में आज पेश होंगे हेमंत सोरेन, जायेंगे जेल
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री का 13 दिनों की ईडी रिमांड हो रहा समाप्त 

टीम एबीएन, रांची। बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले के आरोप में संलिप्त पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की 13 दिनों के ईडी रिमांड की अवधि गुरुवार को समाप्त हो जायेगी। इसके बाद ईडी उन्हें कोर्ट में पेश करेगा। 

पेशी के साथ उन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया जायेगा। उनकी गिरफ्तारी के बाद ईडी ने तीन बार रिमांड में लेकर कुल 13 दिनों तक पूछताछ कर चुकी है। 

ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इसको देखते हुये ईडी अधिकतम 15 फरवरी तक रिमांड पर लेकर पूछताछ करने को अधिकृत है।

विज्ञापन