- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अबुआ आवास योजना स्वीकृति पत्र का करेंगे वितरण
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अबुआ आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र का वितरण करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन खूंटी जिला के तोरपा प्रखंड में किया गया है।
तोरपा के एनएचपीसी मैदान में सीएम स्वीकृति पत्र का वितरण करेंगे। इस योजना के तहत 20 लाख से अधिक लोगों को अपना पक्का मकान मिलेगा। यह झारखंड सरकार की पहल है।