- झारखंड के दो खिलाड़ियों को बिहार सरकार आज देगी नियुक्ति पत्र
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के दो खिलाड़ियों को बिहार सरकार शनिवार को नियुक्ति पत्र देगा। इसमें लॉनबॉल खिलाड़ी चंदन कुमार सिंह को प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी का नियुक्ति पत्र बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदान करेंगे।
इसमें झारखंड से खेल चुकी कबड्डी खिलाड़ी अमीषा कुमारी भी शामिल हैं। इन्हें बिहार के प्रोद्योगिकी एवं शिक्षा विभाग में लिपिक पद पर नियुक्त किया जायेगा।