Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 125
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

डॉ बीआर सारंगी होंगे झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
डॉ बीआर सारंगी होंगे झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की सेवानिवृत्ति के उपरांत उड़ीसा हाई कोर्ट के सीनियर जस्टिस डॉ बीआर सारंगी को झारखंड हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की अनुशंसा की है। 

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने डॉ जस्टिस बीआर सारंगी के सीनियरिटी को देखते हुए उनके नाम की अनुशंसा केंद्र सरकार से की है। जस्टिस डॉ बीआर सारंगी 20 जून 2013 को उड़ीसा हाई कोर्ट के जस्टिस बने थे। इससे पहले करीब 27 वर्षों तक उड़ीसा हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने प्रेक्टिस किया था।

झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा गुरुवार को सेवानिवृत हो गये। 29 दिसंबर से झारखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस एस चंद्रशेखर को चीफ जस्टिस कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

डॉ बीआर सारंगी का जन्म 20 जुलाई 1962 को नयागढ़ जिले के पेंटीखारिसन गांव ओड़िशा के एक सम्मानित सारंगी परिवार में हुआ था। डॉ बीआर सारंगी स्वर्गीय बंचनिधि सारंगी के सबसे छोटे बेटे के रूप में हुआ था, जो उड़ीसा वित्त सेवा कैडर के वरिष्ठ वर्ग-I से संबंधित पूर्व-वित्तीय सलाहकार थे।

विज्ञापन