झारखंड प्रशासनिक सेवा के तीन दर्जन अफसरों को मिला न्यू ईयर का तोहफा, हुआ प्रमोशन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने नए साल से पहले प्रशासनिक सेवा के तीन दर्जन अधिकारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। अलग-अलग पदों पर आसीन प्रशासनिक सेवा के तीन दर्जन पदाधिकारियों को प्रमोशन मिला है।
इसको लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी गयी है। अधिसूचना के अनुसार, 9 अधिकारियों को विशेष सचिव कोटि में प्रमोशन मिला है। अपर समाहर्ता स्तर के 14 अधिकारियों को संयुक्त सचिव स्तर के पदों पर प्रोन्नति मिली है।