Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

छह को लौहनगरी में योजनाओं का पिटारा खोलेंगे सीएम हेमंत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
छह को लौहनगरी में योजनाओं का पिटारा खोलेंगे सीएम हेमंत
विज्ञापन

6 दिसंबर से जमशेदपुर का दो दिवसीय दौरा कर सकते हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 6 दिसंबर को दो दिन के लिए जमशेदपुर आ सकते हैं। प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम के जिलाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने रविवार को तैयारी की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। 

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सोरेन के छह दिसंबर को यहां आने का कार्यक्रम है और अगले दिन वह पोटका प्रखंड के सावनाडीह फुटबॉल मैदान में आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

वहीं जिलाधिकारी ने अधिकारियों, खंड विकास और परिक्षेत्र अधिकारियों और अन्य को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहने को कहा। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान सुचारू यातायात सुनिश्चित करने और कानून व्यवस्था बनाये रखने को भी कहा।

विज्ञापन