Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

रांची से हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का रूट डायवर्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची से हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का रूट डायवर्ट
विज्ञापन

रेलवे की तरफ से मिली हरी झंडी

अब ये ट्रेन हावड़ा, खड़गपुर, मिदनापुर, आद्रा, पुरुलिया, मुरी होते हुए यह रांची जायेगी

टीम एबीएन, रांची। रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन के रूट को डायवर्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार अब ये ट्रेन हावड़ा, खड़गपुर, मिदनापुर, आद्रा, पुरुलिया, मुरी होते हुए यह रांची जायेगी और आयेगी। इसे लेकर रेलवे की तरफ से हरी झंडी मिल चुकी है। जो आज यानी कि तीन दिसंबर को प्रभावी रहेगा। 

किराया की बात करें तो रांची से हावड़ा तक की यात्रा के लिए आपको एग्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) में 2200 रुपये (कैटरिंग सेवा के साथ) का भुगतान करना होगा। अगर आप बिना कैटरिंग सेवा के यात्रा करते हैं, तो इसके लिए आपको 2045 रुपए खर्च करने होंगे। 

वहीं, अगर आप चेयर कार (सीसी) में यात्रा करते हैं, तो आपको 1155 रुपए (कैटरिंग के साथ) चुकाने होंगे, जबकि बिना कैटरिंग के आप 1030 रुपये में रांची से हावड़ा पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन