Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

10 को जमशेदपुर आयेंगे उपराष्ट्रपति धनखड़

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
10 को जमशेदपुर आयेंगे उपराष्ट्रपति धनखड़
विज्ञापन
  • 10 दिसंबर को जमशेदपुर आयेंगे उपराष्ट्रपति धनखड़, XLRI के छात्रों को करेंगे संबोधित

टीम एबीएन, जमशेदपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 10 दिसंबर को झारखंड के जमशेदपुर जिले में आ रहे हैं। वे यहां एक्सएलआरआई-जेवियर स्कूल आफ मैनेजमेंट के प्लैटिनम जुबिली समारोह में मैनेजमेंट छात्रों को संबोधित करेंगे। 

वहीं, इसे लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री व वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बता दें कि धनखड़ एक्सएलआरआई के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 10 दिसंबर को इस्पात नगरी आयेंगे। 

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बुधवार को धालभूम उपमंडल अधिकारी पीयूष सिन्हा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल सहित अन्य लोगों के साथ बैठ कर उपराष्ट्रपति की यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की।

भजंत्री और कौशल ने आवश्यक व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों से सुचारू यातायात बनाए रखने, परिसरों के आसपास अवरोधक लगाने और कार्यक्रम स्थल पर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

विज्ञापन