- 22 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस, रबीन्द्रनाथ महतो ने अधिकारियों को दिये ये निर्देश
टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में 22 नवंबर एवं 23 नवंबर 2023 को होने वाली झारखंड विधान सभा की स्थापना दिवस समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के संबंध में विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।
नक्सल मुठभेड़ों में शहीद होने वाले झारखंड के जवानों तथा खेल से जुड़े लोग जिन्हें 22 नवंबर 2023 को सम्मानित किया जाना है, संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया।
इसी प्रकार से चंद्रयान मिशन 3 से जुड़े झारखंड के वैज्ञानिक, झारखंड के टॉपर छात्र- छात्राएं जिन्हें पुरस्कृत किया जाना है उनकी यातायात सुरक्षा एवं आवासन के संबंध में भी जिला प्रशासन रांची को बैठक में निर्देश दिये गये।
इस बैठक में झारखंड के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं रांची जिला प्रशासन उपस्थित रहे।