टीम एबीएन, कोडरमा। डीवीसी कोडरमा में लगभग 20 हजार करोड़ की लागत से 1600 मेगावाट का पावर प्लांट लगायेगा। यह कोडरमा में स्थित केटीपीएस के 1000 मेगावाट के पावर प्लांट की विस्तारित परियोजना है।
इसके तहत कोडरमा के फेज-2 के तहत बेंजडीह गांव में 800 मेगावाट की दो यूनिट स्थापित की जायेगी। राज्य सरकार की शर्तों के तहत इससे उत्पादित 25 फीसदी (लगभग 400 मेगावाट) बिजली कम लागत दर पर झारखंड को देने की बाध्यता होगी। डीवीसी ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है।