Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 129
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

पीएम की यात्रा को लेकर उलिहातू-खूंटी का लिया जायजा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पीएम की यात्रा को लेकर उलिहातू-खूंटी का लिया जायजा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। 15 नवंबर को पीएम मोदी के झारखंड दौरे को लेकर बुधवार को मुख्य सचिव सखदेव सिंह, गृह सचिव अविनाश कुमार और डीजीपी अजय कुमार सिंह समेत कई अधिकारी खूंटी पहुंचे। उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की और स्टेडियम निर्माण कार्य व अस्थायी हेलीपैड का जायजा लिया। 

झारखंड में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के बाद बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु में कार्यक्रम की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। मोदी के 15 नवंबर को उलिहातु दौरे पर आनेवाले हैं। उनके आगमन से पूर्व तैयारियां जोरों पर हैं। 

उलिहातु और खूंटी में अयोजित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों ने खूंटी के डीसी और को निर्देश दिया कि सभी अधिकारी समन्वय के साथ काम करें। विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के अलावा ट्रैफिक व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

विज्ञापन