Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

पलामू : 64 कैदियों को जल्द जमानत देने की तैयारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पलामू : 64 कैदियों को जल्द जमानत देने की तैयारी
विज्ञापन

टीम एबीएन, पलामू। पलामू केंद्रीय कारागार में बंद 64 विचाराधीन कैदियों को जल्द ही जमानत पर रिहा कर दिया जायेगा। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि यह फैसला प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विचाराधीन कैदी समीक्षा समिति की चार, पांच और 11 अक्टूबर को हुई बैठक के बाद लिया गया।

जिला विधि सेवा प्राधिकरण से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक वर्षों से कारागार में बंद विचाराधीन कैदियों की पहचान 17 श्रेणियों के तहत की गयी। विज्ञप्ति के मुताबिक श्रीवास्तव, जिला उपायुक्त शशि रंजन और अन्य संबंधित अधिकारियों ने सर्वसम्मति से कैदियों को जमानत पर रिहा करने के लिए सहमति दी।

विज्ञापन