Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 29
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

राज्य सूचना आयोग के पूर्व आयुक्तों के भत्ते में बढ़ोतरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
राज्य सूचना आयोग के पूर्व आयुक्तों के भत्ते में बढ़ोतरी
विज्ञापन
  • अब हर माह मिलेंगे 4200 रुपये, अधिसूचना जारी

टीम एबीएन, रांची। हेमंत सरकार ने झारखंड सूचना आयोग से रिटायर मुख्य सूचना आयुक्त, सूचना आयुक्त को मिलने वाले भत्ते एवं सेवा शर्त में संशोधन किया है।

केंद्रीय सूचना आयोग की तर्ज पर राज्य के पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त को आवास के लिए 1500 रुपये का (टेलीफोन-मोबाइल) कॉल की सुविधा थी, उसे बढ़ाकर 4200 रुपये प्लस टैक्स प्रतिमाह किया गया है।

इसमें अब ब्रॉडबैंड, इंटरनेट आदि शब्द भी जोड़ दिये गये हैं। पहले ये शब्द नहीं थे। इसके अलावा घरेलू सहायता के लिए संविदा पर हेल्पर को नियुक्त करने की सुविधा भी बढ़ी है। 

इन्हें हेल्पर को रखने के लिए न्यूनतम वेज 18,000 रुपये मासिक प्लस डीए के साथ भुगतान किया जायेगा। इस खर्च का भुगतान राज्य सरकार करेगी। इस संबंध में बुधवार को कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन