टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के खिलाफ चल रहे एक मामले में कार्रवाई की है एवं एक अधिकारी को आरोप मुक्त किया है।
- विजय कुमार, झा0प्र0से0 (चतुर्थ बैच), तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-सह-निर्वाची पदाधिकारी, उधवा, साहेबगंज के विरूद्ध सेवा इतिहास में चेतावनी का दंड दर्ज करने का निर्णय लिया है।
- दिनेश प्रसाद गुप्ता, झा0प्र0से0 (चतुर्थ सीमित बैच, कोटि क्रमांक-508/20), तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रतापपुर, चतरा को आरोप मुक्त किया जाता है।
इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने संकल्प जारी किया है।