टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों पर कार्रवाई की है।
- जयकुमार राम तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर मेदिनीनगर पलामू के विरुद्ध निंद्न का दंड अधिरोपित किया है।
- राजेश कुमार मिश्रा तत्कालीन अंचल अधिकारी रातु अंचल रांची के विरुद्ध एक वेतन वृद्धि पर रोक का दंड अधिरोपित किया है।
- मनोज कुमार तत्कालीन अंचल अधिकारी ओरमांझी जिला रांची के विरुद्ध असंच्यात्मक प्रभाव से दो वेतन वृद्धि पर रोक का दंड अधिरोपित किया गया है।
- मनोज कुमार तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतापपुर जिला चतरा के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
- अशोक कुमार चोपड़ा तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी बड़कागांव जिला हजारीबाग के विरुद्ध असंच्यात्मक प्रभाव से दो वेतन वृद्धि पर रोक का दंड अधिरोपित किया गया है।
इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने संकल्प जारी किया है।