Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 148
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

13 से नियमित चलेगी रांची-गिरिडीह एक्सप्रेस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
13 से नियमित चलेगी रांची-गिरिडीह एक्सप्रेस
विज्ञापन
  • रेल मंत्रालय ने यह सुनिश्चित किया है कि रांची-न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस का परिचालन किया जायेगा। ट्रेन संख्या 03309 न्यू गिरिडीह-रांची उद्घाटन स्पेशल एक्सप्रेस के रूप में होगा
  • उद्घटन के बाद ट्रेन 12 सितंबर, 2023 को न्यू गिरिडीह से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग बरकाकाना-मेसरा-टाटीसिलवे के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बरकाकाना-मुरी-टाटीसिलवे होकर चलेगी

टीम एबीएन, रांची। रांची-न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 13 सितंबर, 2023 से किया जायेगा। ट्रेन संख्या 18617 रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस 13 सितंबर, 2023 से प्रतिदिन रांची से प्रस्थान करेगी। 

रांची से प्रस्थान 06:05 बजे, टाटीसिलवे आगमन 06:23 बजे प्रस्थान 06:25 बजे, मेसरा आगमन 06:42 बजे प्रस्थान 06:44 बजे, बरकाकाना आगमन 08:05 बजे प्रस्थान 08:10 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 09:08 बजे प्रस्थान 09:13 बजे, कोडरमा  आगमन 10:30 बजे प्रस्थान 11:00 बजे, महेशपुर हाल्ट आगमन 11:20 बजे प्रस्थान 11:22 बजे, धनवार आगमन 11:40 बजे प्रस्थान 11:42 बजे, जमुआ आगमन 12:03 बजे प्रस्थान 12:05 बजे एवं न्यू गिरिडीह आगमन 13:00 बजे होगा। 

ट्रेन संख्या 18618 न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस 13 सितंबर, 2023 से प्रतिदिन न्यू गिरिडीह से प्रस्थान करेगी। न्यू गिरिडीह प्रस्थान 14:00 बजे, जमुआ आगमन 14:30 बजे प्रस्थान 14:32 बजे, धनवार आगमन 14:58 बजे प्रस्थान 15:00 बजे, महेशपुर हाल्ट आगमन 15:28 बजे प्रस्थान 15;30 बजे, कोडरमा  आगमन 16:30 बजे प्रस्थान 17:00 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 17:55 बजे प्रस्थान 18:00 बजे, बरकाकाना आगमन 19:00 बजे प्रस्थान 19:05 बजे, मेसरा आगमन 20:35 बजे प्रस्थान 20:37 बजे, टाटीसिलवे आगमन 21:05 बजे प्रस्थान 21:07 बजे एवं रांची आगमन 21:30 बजे होगा। 

इन ट्रेनों में एसएलआर के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 6 कोच, चेयरकार के 3 कोच, वातानुकूलित चेयर कार के 2 कोच और विस्टाडोम कोच का 1 कोच यानी कुल 14 कोच होंगे। ट्रेन संख्या 18617/18618 रांची-न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस 13 सितंबर, 2023 से अगले आदेश तक अपने निर्धारित मार्ग टाटीसिलवे-मेसरा-बरकाकाना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग टाटीसिलवे-मुरी-बरकाकाना होकर चलेगी।

विज्ञापन