Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

एक देश-एक चुनाव : आज होगी समिति की पहली बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एक देश-एक चुनाव : आज होगी समिति की पहली बैठक
विज्ञापन
  • पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के घर जुट सकते हैं सदस्य

एबीएन सेंट्रल डेस्क। एक देश-एक चुनाव के लिए केंद्र सरकार की तरफ से गठित की गई कमेटी की आज पहली बैठक होगी। बताया गया है कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के घर पर ही उनकी अध्यक्षता में यह मीटिंग हो सकती है। समिति के सदस्य दोपहर बाद इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए जुट सकते हैं। 

आठ सदस्यीय समिति में कौन-कौन शामिल 

कानून मंत्रालय के मुताबिक, इस समिति का नेतृत्व पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। समिति में गृहमंत्री अमित शाह, राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद, वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह, लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष सी कश्यप, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे और पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी आमंत्रण के बावजूद इस समिति में शामिल होने से इनकार कर चुके हैं।

विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में भाग लेंगे मेघवाल

एक सरकारी अधिसूचना में कहा गया है कि कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उच्च स्तरीय समिति की बैठकों में भाग लेंगे। समिति का गठन पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले किया गया है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को समिति के गठन की जानकारी दी थी।

विज्ञापन