Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 49
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

समेकित रूप से एक से 30 सितंबर तक चलेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
समेकित रूप से एक से 30 सितंबर तक चलेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन
  • 43 परीक्ष्यमान उप समाहर्ताओं के दूसरे चरण का प्रशिक्षण और भारत दर्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम समेकित रूप से एक सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा, मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की मिली सहमति
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी पहली बार करेंगे भारत दर्शन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग, जेपीएससी की 7वीं से 10वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा से  नियुक्त 43 परीक्ष्यमान उप समाहर्ताओं (डिप्टी कलेक्टर) के दूसरे चरण का प्रशिक्षण और भारत दर्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम समेकित रूप से एक सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।

पहली बार भारत दर्शन करेंगे राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी

मुख्यमंत्री की सोच है कि जिस तरह भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को भारत दर्शन कराया जाता है, उसी तरह राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी भारत दर्शन कराया जाये, ताकि वे अन्य प्रदेशों की प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों को देख और समझ सकें। भारत दर्शन  के दौरान उन्हें जो अनुभव प्राप्त होगा उससे वे राज्य के विकास में और भी बेहतर तरीके से योगदान कर सकेंगे। मुख्यमंत्री के इसी विजन को ध्यान में रखकर परीक्ष्यमान उप समाहर्ताओं को पहली बार भारत दर्शन कराया जा रहा है।

श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में मिलेगा प्रशिक्षण

सभी परीक्ष्यमान उप समाहर्ताओं के दूसरे चरण का प्रशिक्षण श्री कृष्णा कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में आयोजित होगा। इससे पहले इन सभी उप समाहर्ताओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम के बीच में ही श्रावणी मेला को लेकर  देवघर और दुमका में प्रतिनियुक्त किया गया था। वहीं, दूसरे चरण के प्रशिक्षण तथा भारत दर्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण होने के उपरांत सभी परीक्ष्यमान उप समाहर्ता  एक अक्टूबर - 2023 से जिला प्रशिक्षण  हेतु अपने पदस्थापित जिला में योगदान सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन