Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 45
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

पीएम मोदी ने दी आरबीआइ गवर्नर को बधाई, जानें क्यों...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पीएम मोदी ने दी आरबीआइ गवर्नर को बधाई, जानें क्यों...
विज्ञापन
  • आरबीआइ गवर्नर शक्तिकांत दास को मिला दुनिया के बेस्ट बैंकर का सम्मान

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास को अमेरिका स्थित पत्रिका ग्लोबल फाइनेंस ने वैश्विक स्तर पर शीर्ष केंद्रीय बैंकर का सम्मान दिया गया है। उन्हें ग्लोबल फाइनेंस केंद्रीय बैंकर रिपोर्ट कार्ड-2023 में ए प्लस रेटिंग दी गयी है। 

इस सूची में तीन केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों को ए प्लस रेटिंग दी गयी है, जिनमें दास शीर्ष पर रहे। स्विट्जरलैंड के गवर्नर थॉमस जे जॉर्डन दूसरे और वियतनाम के गवर्नर गुयेन थी होंग तीसरे स्थान पर रहे। 

ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका ने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण, आर्थिक वृद्धि लक्ष्यों, मुद्रा स्थिरता और ब्याज दर प्रबंधन में सफलता के लिए ग्रेड ए से ग्रेड एफ तक के पैमाने होते हैं। ग्रेड ए उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है, जबकि एफ ग्रेड का मतलब पूरी तरह विफलता है। इससे पहले लंदन सेंट्रल बैंक ने जून, 2023 में शक्तिकांत दास को गवर्नर आॅफ द ईयर सम्मान से नवाजा था। 

पीएम मोदी ने दी बधाई 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दास को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा- आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को बधाई। यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। यह वैश्विक मंच पर हमारे वित्तीय नेतृत्व को दर्शाता है। उनका समर्पण और दूरदर्शिता हमारे देश के विकास को मजबूत करती रहेगी।

विज्ञापन