Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 46
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

हेमन्त सरकार की नेक पहल से झारखंड के विद्यार्थियों को मिलेगा विदेश में पढ़ने का मौका

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
हेमन्त सरकार की नेक पहल से झारखंड के विद्यार्थियों को मिलेगा विदेश में पढ़ने का मौका
विज्ञापन
  • सीएम हेमंत सोरेन 25 छात्रों को सौंपेंगे प्रमाण पत्र

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के 25 विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा पाने के लिए विदेश में पढ़ने का मौका मिलेगा। राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गयी मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत 2023-24 के लिए चयनित इन विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा शुक्रवार 11 अगस्त को प्रमाण पत्र सौंपा जायेगा।

झारखंड मंत्रालय में अपराह्न 3 बजे आयोजित कार्यक्रम में कल्याण मंत्री चंपई सोरेन, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता और कला संस्कृति एवं खेल मंत्री हफिजुल अंसारी मौजूद रहेंगे। 

चयनित 25 छात्रों में से अनुसूचित जाति से 5, पिछड़ा वर्ग से 7 और अल्पसंख्यक समुदाय से 3 छात्रों का चयन किया गया है जबकि शेष 10 छात्र अनुसूचित जनजाति से हैं।

विज्ञापन