- मुहर्रम जुलूस को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
टीम एबीएन, रांची। राजधानी में शनिवर को निकलने वाले मुहर्रम जुलूस को लेकर एक तरफ जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। वहीं ट्रैफिक व्यस्था में भी बदलाव किया गया है। शनिवार को रांची के सबसे व्यस्तम मेन रोड में वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। ट्रैफिक रुट को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।
जरूरत न हो तो शनिवार को न निकलें घर से
रांची में मुहर्रम की नवमी और पहलाम का जुलूस 29 जुलाई को निकाला जायेगा। इसको लेकर राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके तहत शनिवार को मेन रोड में सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है। सुबह दस बजे से जुलूस के समापन तक यह व्यवस्था रहेगी।
इस संबंध में ट्रैफिक एसपी हारिश बिन जमा ने आदेश जारी किया है। ट्रैफिक एसपी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कर्बला चौक और डोरंडा युनूस चौक में भी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
- किशोरी यादव यौक से अपर बाजार, महावीर चौक होकर शहीद चौक के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा
- शहीद चौक से अपर बाजार, महावीर चौक के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा
- सुभाष चौक से अपर बाजार महावीर मंदिर की तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा
- कचहरी चौक से शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा
- चडरी तालाब से अलबर्ट एक्का चौक की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा
- प्लाजा चौक से अलबर्ट एक्का चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित किया गया है
- पुरुलिया रोड से सर्जना चौक की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा
- एसएन गांगूली रोड, विष्णु गली, बुधिया गली एवं राधेश्याम गली से मेन रोड आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित किया गया है
- चर्च रोड से मेन रोड के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा
- वूल हाउस के पास मेन रोड आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित किया गया है
- कर्बला चौक से रतन टॉकिज आने वाले मार्ग में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी गयी है
- कडरू से रेडिशन ब्लू होटल होकर मेन रोड आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित किया गया है
- मेकॉन से राजेंद्र चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा
- तुलसी चौक से अम्बेडकर चौक आने वाले वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी