एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को नयी दिल्ली में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी (आईआरसीएस) की वार्षिक आम सभा की बैठक के दौरान हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
यह पुरस्कार देश में 2021-22 के दौरान ओडिशा के बाद सबसे अधिक सदस्य बनाने और धन उत्पन्न करने वाली आईआरसीएस की हरियाणा इकाई की मान्यता में दिया गया। राष्ट्रपति आईआरसीएस की अध्यक्ष हैं।
श्री दत्तात्रेय आईआरसीएस की हरियाणा राज्य शाखा के अध्यक्ष है। मौके पर हरियाणा राज्य शाखा के आईआरसीएस महासचिव डॉ मुकेश अग्रवाल भी उपस्थित थे।