Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 39
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

परिवर्तन : रेलवे ने बदल दिये 35 डीआरएम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
परिवर्तन : रेलवे ने बदल दिये 35 डीआरएम
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रेलवे ने देश के विभिन्न ज़ोनों के 35 मंडलों में नये मंडल रेल प्रबंधकों (डीआरएम) की नियुक्ति की है। रेलवे बोर्ड ने कल देर रात इस अहम प्रशासनिक फेरबदल के आदेश जारी किये।

देश में कुल 68 रेल मंडल हैं। इस प्रकार आधे से अधिक डीआरएम बदले गए हैं। जिन मंडलों में बदलाव किया गया है उनमें दिल्ली, लखनऊ, झांसी, आगरा, जयपुर, मुरादाबाद, आगरा, भोपाल, बेंगलुरु, हैदराबाद, समस्तीपुर, रांची और चेन्नई भी शामिल हैं।

पटियाला में तैनात मुख्य इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सुखविंदर सिंह को डिंपी गर्ग की जगह दिल्ली का नया डीआरएम बनाया गया है। बतौर डीआरएम उनकी यह पहली तैनाती है। श्री मनीष टपलियाल को लखनऊ और श्री देवाशीष त्रिपाठी को भोपाल का डीआरएम बनाया गया है।

रेलवे बोर्ड ने दीपक कुमार सिन्हा को झांसी, संजय साहू को फिरोजपुर, संजीव कुमार को हावड़ा, जयंत कुमार चौधुरी को दानापुर, विकास पुरवार को जयपुर, विनीत कुमार जैन को वाराणसी, राजकुमार सिंह को मुरादाबाद, तेज प्रकाश अग्रवाल को आगरा, अरुण कुमार चतुर्वेदी को पलक्कड़, विवेक भूषण सूद को सोनपुर, अश्विनी कुमार को राजको, इति पांडे को भुसावल, नरेंद्र आनंदराव पाटिल को विजयवाड़ा और आशीष कुमार को बीकानेर का डीआरएम नियुक्त किया है।

एचएस बाजवा को खुर्दा रोड, अनु मणि त्रिपाठी को भावनगर, शरद श्रीवास्तव को मदुरै, सौरभ प्रसाद को वाल्टेयर, योगेश मोहन को बंगलुरू, विनय श्रीवास्तव को समस्तीपुर, मनीष अग्रवाल को गुंटकल, चेतना नंद सिंह को आसनसोल, सुरेंद्र कुमार को कटिहार, लोकेश बिश्नोई को हैदराबाद, नीरज गुप्ता को रंगिया, अमरजीत गौतम को अलीपुरदुआर, एमएस अनबलगन को तिरुचिरापल्ली, सुधीर कुमार शर्मा को अहमदाबाद, भरतेश कुमार जैन को सिकंदराबाद, इरैया भुक्या विश्वनाथ को चेन्नई का डीआरएम बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार इन मंडलों के निवर्तमान डीआरएम की नयी तैनाती के आदेश जल्द ही जारी किये जायेंगे।

विज्ञापन