Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 40
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

पहाड़ी इलाकों के छोटे झरनों की जियो मैपिंग कर जलसंकट से निपटेगा झारखंड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पहाड़ी इलाकों के छोटे झरनों की जियो मैपिंग कर जलसंकट से निपटेगा झारखंड
विज्ञापन
  • पहाड़ी इलाकों में पानी की समस्या से निपटने करने के लिए सामने आया सीएम हेमंत का मास्टर प्लान 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल में ही झारखंड राज्य ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना परिषद की बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि मनरेगा से जुड़ी योजनाएं  राज्य के लिए काफी ज्यादा अहम हैं। इसी कड़ी में उन्होंने राज्य के पहाड़ी इलाकों में स्थित छोटे झरनों आदि की जियो मैपिंग कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया है।  

सीएम का निर्देश 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के पहाड़ी इलाकों में स्थित छोटे झरनों आदि की जियो मैपिंग कराने का बृहस्पतिवार को अधिकारियों को निर्देश दिया जिससे इनके पानी की क्षमता को बढ़ाकर उसका समुचित उपयोग किया जा सके। मुख्यमंत्री ने यहां एक बैठक में इस आशय का निर्देश अधिकारियों को दिया। 

उन्होंने जल संवर्धन योजना के तहत बनने वाले कुओं का भी जियो मैपिंग कराने को कहा। मुख्यमंत्री ने छोटे झरने के पानी की क्षमता बढ़ाने और उसके समुचित इस्तेमाल के लिए कार्य योजना बनाने का अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।  

योजनाओं में पारदर्शिता है जरूरी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह किसानों और मजदूरों समेत सभी वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं। सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार का ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर है। 

उन्होंने कहा कि इस दृष्टिकोण से मनरेगा से जुड़ी योजनाएं झारखंड के लिए काफी मायने रखती हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं में पारदर्शिता बनाये रखने के लिए इसकी निगरानी होनी चाहिए।

विज्ञापन