- राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दिलायी मंत्री पद की शपथ
टीम एबीएन, रांची। बेबी देवी ने हेमंत सरकार के 11वें मंत्री के रुप में शपथ लिया है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलायी। राजभवन पहुंचने से पहले बेबी देवी ने झामुमो प्रमुख गुरुजी शिबू सोरेन से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के असामयिक निधन के बाद उनकी पत्नी बेबी देवी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री बनाने का फैसला शनिवार को लिया। जिसके बाद आज राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।