Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 9
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

आज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे सीएम हेमन्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे सीएम हेमन्त
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज  कल्याण विभाग की कार्यों की समीक्षा करेंगे। विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की समीक्षा होगी। वर्तमान वित्तीय वर्ष के कार्यों का लेखा-जोखा विभाग द्वारा तैयार किया जा रहा है।

राज्य में एसटी-एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक वर्ग के लिए चलायी जानेवाली विशेष योजनाओं की जमीनी हकीकत जानेंगे। मुख्यमंत्री को इन वर्गों के सामाजिक व आर्थिक उन्नयन के लिए किये जा रहे प्रयास से अवगत कराया जायेगा। इसके साथ महिला व बाल विकास की योजनाओं की समीक्षा होगी। विभागीय स्तर पर इसकी तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन