टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की विधि-व्यवस्था की आज को समीक्षा करेंगे। सीएम पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठकर कई मुद्दों पर समीक्षा बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधि व्यवस्था पर समीक्षा के अलावा भी राज्य में नक्सल, संगठित आपराधिक गिरोह, अवैध खनन, नारकोटिक्स जैसे कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा और समीक्षा करेंगे।
ऐसे में इस बैठक में सीएम कई मुद्दों पर समीक्षा करेंगे। साथ ही इस बैठक से पहले की तैयारियों की जांच भी की जायेगी और तैयारियों में कोई कमी पायी जाती है तो पुलिस अधिकारियों को नये निर्देश दिये जा सकते है, ताकि बैठक में शामिल होने से पहले सारी तैयारियां पूरी कर ली जायें।