टीम एबीएन, पलामू/ रांची। माननीय राज्यपाल, झारखंड सीपी राधाकृष्णन पलामू के परिसदन में सुनीता कुमारी, पति स्व गोविंद कुमार सिंह एवं उर्मिला देवी, पति स्व श्यामदेव सिंह को अपने विवेकाधीन अनुदान मद से 1-1 लाख का चेक एवं विधवा सम्मान पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया।
साथ ही सुनीता कुमारी को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना का लाभ दिया। ज्ञात हो कि उर्मिला देवी को इस आवास योजना को पूर्व में ही लाभ प्राप्त है।
राज्यपाल महोदय ने उक्त अवसर पर उपायुक्त से कहा कि उनके आजीविका, इनके बच्चों की शिक्षा, बालिका की विवाह हेतु सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के तहत लाभ से आच्छादित किया जाय।
विदित हो कि धनबाद रेल मंडल में निचितपुर हॉल्ट के पास पोल खड़ा करने के क्रम में हाईटेंशन तार गिर जाने से इनके पति की मृत्यु हो गयी थी।