Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 140
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

धनबाद : 5 बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : 5 बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
विज्ञापन
  • बिहार के बालू कारोबार से जुड़े मामले में कार्रवाई

टीम एबीएन, धनबाद। जिले के 5 अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार की सुबह ईडी ने दबिश दी है। 5 बड़े कारोबारियों के आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। बालू समेत कई अन्य कारोबार तीनों कारोबारी करते हैं। मीडिया से फिलहाल ईडी कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है। 

इनके घरों में किसी तरह की निकासी और प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गयी है। यह छापेमारी बिहार से जुड़े मामले में चल रही है। ईडी रांची की टीम यह छापेमारी कर रही है। धनबाद में एक साथ 5 जगहों पर ईडी ने छापा मारा है। जिन 5 जगहों पर छापेमारी की गयी है, उनमें से तीन हैं सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक रोड स्थित कारोबारी जय नारायण सिंह उर्फ जगन सिंह का आवास।

सदर थाना क्षेत्र में ही चंचनी कॉलोनी में अशोक जिंदल का आवास और सिंदरी स्थित सुरेंद्र जिंदल का आवास। इसके अलावे पुंज सिंह, टीपी सिंह, मनोज सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी की सूचना है। ये तीनों भी बिहार में पुराने बालू कारोबारी हैं। सभी जगहों पर ईडी की रांंची से आई टीम छापेमारी कर रही है।

पॉलिटेक्निक रोड स्थित कारोबारी जय नारायण सिंह उर्फ जगन सिंह के आवास पर ईडी ने छापेमारी की है। इनके में दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बिहार में बालू कारोबार जुड़े एक मामले में यह छापेमारी चल रही है। बिहार में बालू कारोबार से जगन सिंह जुड़े हैं। इसके अलावा इनके कई तरह का कारोबार हैं। 

धनबाद में पेट्रोल पंप, हार्डकोक, बिल्डर का काम भी ये करते हैं। कंबाइंड बिल्डिंग स्थित सिटी सेंटर भवन में इनका आफिस भी है। धनबाद के अलावे हजारीबाग में भी छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन