Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

झारखंड : शीघ्र होगा दुमका रेलवे स्टेशन का कायाकल्प

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : शीघ्र होगा दुमका रेलवे स्टेशन का कायाकल्प
विज्ञापन

नयी दिल्ली के लिए दुमका से चलेगी ट्रेन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में दुमका रेलवे स्टेशन से राजधानी नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने के साथ नई ट्रेनों की संख्या बढ़ाने तथा उपराजधानी दुमका रेलवे स्टेशन के विकास से संबंधित प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा रहा है। इससे दुमका वासियों को शीघ्र ही बेहतर रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है।

आसनसोल रेल डिवीजन के डीआरएम ने दुमका सांसद सुनील सोरेन के साथ दुमका रेलवे स्टेशन के विकास और नयी दिल्ली सहित अन्य नयी ट्रेन सेवा शुरु करने को लेकर कल बैठक की। बैठक में दुमका रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने के साथ ही प्रस्तावित नयी ट्रेनों के परिचालन को लेकर यहां आधारभूत संरचनाओं के विकास पर जोर दिया गया। 

बैठक के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में डीआएम परामनंद शर्मा ने बताया कि दुमका रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने और नयी दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने के लिए सांसद सुनील सोरेन ने कई सुझाव और आवश्यक निर्देश दिया है। इसके लिए यहां आधार भूत संरचना विकसित करने के लिए कई योजना पर चर्चा की गयी।

इससे संबंधित प्रस्ताव बना कर रेलवे बोर्ड को शीघ्र ही भेजा जायेगा। उन्होंने बताया कि दुमका रेलवे स्टेशन पर अगले 6 से 7 महीने के भीतर बदलाव दिखेगा और इस स्टेशन का शीघ्र ही कायाकल्प होगा। उन्होंने बताया कि दुमका रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधा के मद्देनजर वेटिंग रूम को और बड़ा एवं बेहतर किया जायेगा, लिफ्ट और रैंप भी बनाये जायेंगे। डीआरएम ने बताया दुमका रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को लेकर शीघ्र ही कार्य शुरु किये जायेंगे। 

बैठक के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में दुमका सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि दुमका लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। रेल मंत्रालय ने दुमका लोकसभा क्षेत्र से जुड़े दुमका और जामताड़ा में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए कई कार्य किये गये हैं।

बैठक में डीआरएम के साथ दुमका रेलवे स्टेशन के विकास और नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने के विषय पर काफी चर्चा हुई है। आने वाले कुछ दिनों में जमीन पर कार्य दिखने लगेगा। उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली के लिए एक ट्रेन दुमका से खुले, इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। सांसद ने दावा किया कि कि शीघ्र ही इसका परिणाम देखने को मिलेगा।

श्री सोरेन ने कहा कि दुमका, जामताड़ा एवं विद्यासागर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना से जोड़ा गया है। बहुत जल्द ही दुमका रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा और बदलाव नजर आयेगा। वेटिंग रूम का विस्तार किया जायेगा। साथ ही दुमका रेलवे स्टेशन पर रैंप और स्वचालित सीढ़ी (एक्सीलेटर) लगाया जायेगा।

विज्ञापन