Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 416
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

विधायक प्रदीप यादव के ठिकानों समेत 12 जगहों पर ईडी का छापा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
विधायक प्रदीप यादव के ठिकानों समेत 12 जगहों पर ईडी का छापा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम कांग्रेस के पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के ठिकानों समेत रांची में 12 जगहों पर छापेमारी कर रही है। मंगलवार की सुबह ईडी की टीम सभी ठिकानों पर पहुंचकर एक साथ छापेमारी कर रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल चार नवंबर को आयकर विभाग ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और अनूप सिंह के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस दौरान आयकर विभाग ने अनूप सिंह और प्रदीप यादव के कुछ करीबियों के यहां भी सर्च किया था। विधायक प्रदीप यादव के घर इनकम टैक्स की छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज बरामद किये गये थे। 

दस्तावेजों की जांच के बाद आयकर विभाग ने इन मामलों की जांच के लिए केस को ईडी को रेफर कर दिया था। उसी केस के आधार पर ईडी मामले की जांच में जुटी हुई थी।
रांची के चेशायर होम रोड में रहने वाले बिल्डर शिवकुमार के ठिकाने पर भी ईडी की टीम पहुंचकर छापेमारी कर रही है। रांची के डोरंडा में विधायक प्रदीप यादव के घर में भी छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन