Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 8
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

पीएम किसान निधि : मई के अंतिम हफ्ते झारखंड के किसानों के खाते में आयेगी 14वीं किस्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पीएम किसान निधि : मई के अंतिम हफ्ते झारखंड के किसानों के खाते में आयेगी 14वीं किस्त
विज्ञापन

कैसे चेक करें अपना नाम

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों को 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मई के अंतिम सप्ताह में पंजीकृत किसानों के खाते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2,000 रुपये की किस्त ट्रांसफर कर सकते हैं।

26 से 31 मई के बीच किसानों के खाते में 14वीं किश्त आ सकती है। हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। झारखंड के किसानों के खाते में भी उसी दिन पैसे आ जायेंगे। झारखंड में 31,01,604 किसान पीएम किसान योजना के तहत पंजीकृत हैं।

बता दें कि कृषि मंत्रालय की ओर से अभी तक पीएम किसान की 13वीं किस्त की राशि मिली है। फरवरी में 13वीं किश्त दी गयी थी लेकिन किसानों को 14वीं किस्त का इंतजार है। फिलहाल, 14वी किश्त की तारीख की घोषणा नहीं की गयी है। लेकिन कयास लगाये जा रहे हैं कि इसी महीने पैसे किसानों के बैंक अकाउंट में आ जायेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार किसानों को खेती-किसानी के लिए हर साल तीन किस्त में 6,000 रुपये का भुगतान करती है। एक किस्त में 2,000 रुपये पीएम किसान पोर्टल पर पंजीकृत किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे ट्रांसफर किये जाते हैं। किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने इस योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में की गयी थी, लेकिन दिसंबर 2018 से ही लागू है।

ऐसे चेक करें अपना नाम

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisangov.in पर जायें।
  • उसके बाद फार्मर्स कॉर्नर सेक्शन पर जायें।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जहां आपसे आपका आधार नंबर और इमेज वेरिफिकेशन के लिए कहा जायेगा।
  • सब सही-सही भरकर आप आगे दिये गये सर्च बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपके सामने आपके पीएम किसान बेनिफिशिरी स्टेटस आ जायेगा।
  • इसमें आपके रजिस्ट्रेशन का पूरा विवरण आ जाता है। साथ ही आपका आवेदन कहां पेंडिंग में है और आवेदन अस्वीकार होने पर रिजेक्शन का कारण भी लिखा रहता है।
विज्ञापन