Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

भूमि घोटाला : डिप्टी रजिस्ट्रार वैभव मणि त्रिपाठी से पूछताछ आज, पहुंचे ईडी ऑफिस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भूमि घोटाला : डिप्टी रजिस्ट्रार वैभव मणि त्रिपाठी से पूछताछ आज, पहुंचे ईडी ऑफिस
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। रांची में सेना भूमि घोटाला केस में डिप्टी रजिस्ट्रार वैभव मणि त्रिपाठी से आज पूछताछ होगी। तय समयानुसार वैभव मणि त्रिपाठी 10:40 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजकर 1 मई को पूछताछ के लिए तलब किया था। गौरतलब है कि 13 अप्रैल को जमीन घोटाला केस में छापेमारी के बाद ईडी ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में जमीन गोटाले में सरकारी पदाधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। ईडी ने उसी एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है। इस केस में आईएएस छवि रंजन से भी पूछताछ हो चुकी है। सेना जमीन, बजरा के खाता संख्या 140 व चेशायर होम रोड में एक एकड़ जमीन की रजिस्ट्री के मामले में ईडी रांची के डिप्टी रजिस्ट्रार वैभव मणि त्रिपाठी से एक मई को पूछताछ प्रस्तावित था। त्रिपाठी पूर्व से ही ईडी की रडार पर रहे हैं। नवंबर में पहली बार ईडी की टीम ने वैभव के ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के बाद विवादित जमीनों की रजिस्ट्री को लेकर ईडी ने वैभव मणि त्रिपाठी से पूछताछ की थी। लेकिन, 13 अप्रैल की छापेमारी के बाद जमीन घोटाले में ईडी को नए तथ्य हासिल हुए हैं, इसके बाद ईडी ने नये सिरे से डिप्टी रजिस्ट्रार को समन किया है।
विज्ञापन