Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

मन की बात के 100वें एपिसोड को आज देशभर के 4 लाख केंद्र सहित UN तक में सुनेंगे लोग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मन की बात के 100वें एपिसोड को आज देशभर के 4 लाख केंद्र सहित UN तक में सुनेंगे लोग
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का आज 100वां एपिसोड प्रसारित होगा। अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में लाइव प्रसारण से लेकर देश भर में विशेष स्क्रीनिंग तक मन की बात का यह 100वां एपिसोड काफी ऐतिहासिक होने की उम्मीद है। वहीं वित्त मंत्रालय ने घोषणा की कि वह मन की बात की 100वीं कड़ी में 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेगा। इस खास मौके को अभूतपूर्व जनसंपर्क कार्यक्रम बनाने के लिए भाजपा ने जोर-शोर से तैयारियां की हैं। भाजपा ने देशभर के बूथ स्तर पर लगभग 4 लाख सेंटरों में मन की बात का प्रसारण करने की योजना बनायी है ताकि सभी लोग इसे सुन सकें। हर महीने के आखिरी रविवार सुबह 11 बजे प्रसारित होने वाले 30 मिनट के इस कार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को हुई थी।
विज्ञापन