टीम एबीएन, रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के कार पार्किंग शुल्क में बदलाव किया गया है, जो एक मई से लागू होगा।
पहले निजी वाहन को पिक एंड ड्राॅप के लिए पांच मिनट का समय मिलता था, उसे अब बढ़ा कर आठ मिनट कर दिया गया है। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा।
आठ मिनट से अधिक समय होने पर 30 व व्यवसायिक वाहन से 115 लिये जायेंगे।
पार्किंग शुल्क में कोच, बस, ट्रक के लिए पिक और ड्राॅप 30 मिनट तक के लिए 170 और 30 मिनट से दो घंटे तक के लिए 250 लगेंगे।
टेंपो, एसयूबी, मिनी बस के लिए 30 मिनट के लिए 20 व 30 मिनट से दो घंटे तक के लिए 35 लगेंगे।
व्यवसायिक वाहन जिसकी स्वीकृति एयरपोर्ट द्वारा दी जायेगी, उसके लिए 30 मिनट तक 20 व 30 से दो घंटे तक के लिए 35 लगेंगे।
व्यवसायिक वाहन जिसका लाइसेंस एयरपोर्ट द्वारा नहीं दिया गया है, 30 मिनट तक के लिए 92 व 30 से दो घंटे के लिए 142 लिये जायेंगे।