Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

आज झारखंड को भी एफएम की सौगात देंगे पीएम मोदी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आज झारखंड को भी एफएम की सौगात देंगे पीएम मोदी
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शुक्रवार) वर्चुअल माध्यम से देश में 91 एफएम ट्रांसमीटर का उद्घाटन करेंगे। इनमें से तीन 100 वाट एफएम ट्रांसमीटर झारखंड के लोहरदगा, गोड्डा और बरहरवा में स्थित है। उद्घाटन सुबह 11 बजे होगा। सभी एफएम की आवृत्ति 100.1 मेगा हर्ट्ज है। यह जानकारी निदेशक अभियांत्रिकी सह केंद्र प्रमुख आकाशवाणी रांची दुर्गाचरण हेंब्रम ने दी। मौके पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन