टीम एबीएन, रांची। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सचिवालय सहित सभी सरकारी कर्मियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया है। सभी विभागों को पत्र लिखा है। बायोमैट्रिक हाजिरी भी नियमित लगाने को कहा है।
दरअसल, कई माध्यमों से यह शिकायत आ रही थी कि कई कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं जिस वजह से कामकाज प्रभावित हो रहा है। कोविड 19 के चलते राज्य में तीन सालों से मैनुअल हाजिरी ही चल रही थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के बाद 1 अप्रैल 2023 से बायोमेट्रिक हाजिरी को अनिवार्य किया गया।
सरकारी कार्यालयों में 10 से शाम छह बजे तक कार्य दिवस है। वहीं, बीच में लंच आवर भी है। पर अभी कई दफा देखा जा रहा है कि कई कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में नहीं आ रहे हैं, वहीं कई छह बजे से पहले ही आफिस से निकल जा रहे हैं।