राज काज
झारखंड : 14 जिलों में 217.60 करोड़ की लागत से बनेंगे 15 अस्पताल
ABN Bureau
•
26 Apr, 2023
•
9 मिनट में पढ़ें
4 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के 14 जिलों में 15 जगहों पर हेल्थ सेंटर, डिस्ट्रीक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर, नर्सिंग कॉलेज और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल बनाये जायेंगे। इन भवनों को बनाने में राज्य सरकार करीब 217 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च करेगी। साहिबगंज के उधवा ब्लॉक, गोड्डा के बसंतराय और लातेहार के बालूमाथ में कम्यनिटी हेल्थ सेंटर का निर्माण कराया जायेगा। वहीं लोहरदगा, कोडरमा, गुमला और साहिबगंज में डिस्ट्रीक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर बनाया जायेगा। चांडिल के सब डिविजनल हॉस्पिटल का रिडेवलपमेंट किया जायेगा। पलामू, दुमका और हजारीबाग में बीएससी नर्सिंग कॉलेज और हॉस्टल का निर्माण होगा। गिरिडीह के सरिया बलॉक में और गढ़वा के सदर अस्पताल कैंपस में 50 बेड का सब डिविजनल हॉस्पिटल बनेगा। जमशेदपुर में धनवंतरी आयुष हॉस्पिटल और बोकारो में 50 बेड का क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल बनाया जायेगा।
9 से 18 महीने में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य
झारखंड राज्य बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड के जरिये इन भवनों का निर्माण कराया जायेगा। 9 से 18 महीने के भीतर भवन निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर कॉरपोरेशन ने इ-प्रोक्योरमेंट नोटिस जारी कर दिया है। 4 मई को टेंडर पब्लिश होगा। 24 मई शाम 5 बजे तक टेंडर पेपर्स लिए जायेंगे। वहीं 26 मई को बीड खोला जायेगा।
झारखंड के 14 जिलों में 15 जगहों पर हेल्थ सेंटर, डिस्ट्रीक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर, नर्सिंग कॉलेज और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल बनाये जायेंगे। इन भवनों को बनाने में राज्य सरकार करीब 217 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च करेगी। साहिबगंज के उधवा ब्लॉक, गोड्डा के बसंतराय और लातेहार के बालूमाथ में कम्यनिटी हेल्थ सेंटर का निर्माण कराया जायेगा। वहीं लोहरदगा, कोडरमा, गुमला और साहिबगंज में डिस्ट्रीक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर बनाया जायेगा। चांडिल के सब डिविजनल हॉस्पिटल का रिडेवलपमेंट किया जायेगा।
पलामू, दुमका और हजारीबाग में बीएससी नर्सिंग कॉलेज और हॉस्टल का निर्माण होगा। गिरिडीह के सरिया बलॉक में और गढ़वा के सदर अस्पताल कैंपस में 50 बेड का सब डिविजनल हॉस्पिटल बनेगा। जमशेदपुर में धनवंतरी आयुष हॉस्पिटल और बोकारो में 50 बेड का क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल बनाया जायेगा।
9 से 18 महीने में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य
झारखंड राज्य बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड के जरिये इन भवनों का निर्माण कराया जायेगा। 9 से 18 महीने के भीतर भवन निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर कॉरपोरेशन ने इ-प्रोक्योरमेंट नोटिस जारी कर दिया है। 4 मई को टेंडर पब्लिश होगा। 24 मई शाम 5 बजे तक टेंडर पेपर्स लिए जायेंगे। वहीं 26 मई को बीड खोला जायेगा।
कहां कितने में बनेगा अस्पताल
उधवा ब्लॉक (साहिबगंज)- कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बिल्डिंग- 10,38,97,900
बसंतराय ब्लॉक (गोड्डा)- कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बिल्डिंग- 10,38,97,900
बालूमाथ ब्लॉक (लातेहार)- कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बिल्डिंग- 10,38,97,900
लोहरदगा- डिस्ट्रीक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर-
3,20,48,242
कोडरमा- डिस्ट्रीक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर-
3,20,48,242
गुमला- डिस्ट्रीक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर-
3,20,48,242
साहिबगंज- डिस्ट्रीक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर-
3,20,48,242
चांडिल- अनुमंडल अस्पताल का रिडेवलमेंट-
16,61,84,717
पलामू- बीएलसी नर्सिंग कॉलेज, हॉस्टल-
23,33,21,706
दुमका- बीएलसी नर्सिंग कॉलेज, हॉस्टल-
23,33,21,706
हजारीबाग- बीएलसी नर्सिंग कॉलेज, हॉस्टल- 23,33,21,706
गिरिडीह- 50 बेड का अनुमंडल अस्पताल-
22,78,46,296
गढ़वा- 50 बेड का हास्पिटल बिल्डिंग-
22,60,17,707
जमशेदपुर- आयुष धनवंतरी हॉस्पिटल- 19,00,18,341
बोकारो- 50 बेड का क्रिटकल केयर हॉस्पिटल- 22,60,17,783
विज्ञापन